एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक मदान कोरबा प्रवास पर

कोरबा, (खटपट न्यूज)। एनटीपीसी के पश्चिमी क्षेत्र एवं दक्षिणी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक संजय मदान एवं श्रीमति संतोष मदान, अध्यक्ष अर्पिता एवं दीपांजली महिला समिति अपने 2 दिवसीय प्रवास पर शनिवार को एनटीपीसी कोरबा पहुंचे। संजय मदान द्वारा एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु एवं पी राम प्रसाद, महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में नगर परिसर स्थित साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री मदान ने एनटीपीसी हॉस्पिटल स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का दौरा कर यहाँ की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किया। दौरे की अगली कड़ी में श्री मदान ने एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement Carousel