Monday, March 23, 2026
Home कोरबा एनएमएम के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए सीएम को पत्र

एनएमएम के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए सीएम को पत्र

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास मोर्चा के संयोजक गोवर्धन सिंह कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर एनएमएम के कर्मचारियों व अधिकारियों को बहाल कर नियमितिकरण की मांग की है।

कंवर ने पत्र के माध्यम से सीएम को अवगत कराया है कि स्वास्थ्य मंत्री एनएमएम के संविदा कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नियमितीकरण के बदले उन्हें बर्खास्त किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके स्थान पर यूपी, बिहार व अन्य प्रदेशों से संविदा भर्ती के लिए आनन-फानन में सूची तैयार की जा रही है। यदि यह अपुष्ट जानकारी में थोड़ी भी सच्चाई है तो यह छत्तीसगढ़ वासियों के साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र व धोखा है। गोवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से इस तरह के सरेआम अन्याय और ज्यादतयी पर तत्काल हस्तक्षेप कर उस पर विराम लगाने की मांग की है। साथ ही बर्खास्त कर्मचारी व अधिकारियों को बहाल करने का आग्रह किया है।
Advertisement Carousel