
कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के कुछ निजी लैबों और अस्पतालों को भी कोविड-19 की पहचान के लिए कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर के छह निजी लैबों को कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी गई है। बिलासपुर संभाग में एक अस्पताल और एक लैब को इसकी अनुमति मिली है जिसमे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल और कोरबा में एकमात्र लैब एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) को कोरोना जाँच की अनुमति दी गयी है ।कोरोना जांच के लिए छत्तीसगढ सरकार की हाल ही जारी सूची में कोरबा के एक निजी लैब एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को मान्यता दी गई है। जो नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फाॅर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरटरीज (एनएबीएल) प्रमाणित एकमात्र लैब है।















