Monday, March 23, 2026
Home कोरबा एक ही रायल्टी पर्ची में रबड़ से मिटा-मिटा कर हो रहा रेत...

एक ही रायल्टी पर्ची में रबड़ से मिटा-मिटा कर हो रहा रेत परिवहन, रेत घाट में ही भंडारण की अनुमति से राजस्व को चूना लगा रहा ठेकेदार…

.कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में संचालित नगर पालिक निगम के क्षेत्र (मोतीसागर, सीतामढ़ी, हसदेव नदी) रेत घाट में भारी मात्रा में अवैध उत्खनन से शासन को करोड़ों का राजस्व हानि हो रहा है। इसकी अनियमितता पर जांच करा कर कार्यवाही की जरूरत है।
स्वीकृत मोतीसागर पारा सीतामढ़ी रेत घाट हसदेव नदी पर संचालित है जिसके संचालन का ठेका मेसर्स जय कुमार सोनी कोरबा के नाम पर है। इनके द्वारा शासन से पांच वर्ष के लिए नदी के अन्दर अस्थाई रेत भंडारण अनुबंध किया गया है । चूंकि इनके द्वारा स्वीकृत भंडारण से ही रेत परिवहन करना था, परन्तु इनके द्वारा स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 08 बजे तक रोजाना नदी से स्वीकृत अस्थाई रेत भंडारण से डंप जय कुमार सोनी के द्वारा कराया जाता है, और दिन में उसी भंडारण से विक्रय किया जाता है, जिससे शासन को करोड़ो का राजस्व क्षति पहुँचाई जा रही है। खनिज विभाग की टीम को भेज कर जांच कराने पर सत्यता सामने आ जाएगी ।

रेत घाट में भंडारण की तस्वीर

कहा गया है कि रेत भंडारण संचालन करेन वाले मेसर्स जय कुमार सोनी के द्वारा प्रतिदिन 200-250 ट्राली रेत बगैर शासन रॉयल्टी एवं राशि जमा कराए रेत निकासी किया जा रहा है और इनके द्वारा एक ही छायाप्रति रॉयल्टी में नीले कलर की पैन्सील से दिनांक और समय को रबड़ से मिटा कर समय और दिनांक बदला जा रहा है और एक ही रॉयल्टी को तीन से चार दिन तक रबड़ से मिटा कर रेत का परिवहन ट्रेक्टर द्वारा कराया जाता है। जिसकी रॉयल्टी की छायाप्रति इस आवेदन के साथ संलग्न कर खनिज उप संचालक से शिकायत की गई है। कहा गया है कि रायल्टी की मूल प्रति मंगवा कर दिनांक और समय की जांच करने पर सत्यता सामने आ जाएगी। शिकायतकर्ता सोहेब अहमद ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को प्रतिलिपि प्रेषित कर मांग की है कि जांच के लिए टीम बना कर इसके अवैध उत्खनन कार्य को बन्द कराया जाए तथा जो अवैध उत्खनन के द्वारा नदी से रेत विक्रय किया है, इसकी भरपाई इनके द्वारा जमा कराई जावे एवं अस्थाई रेत भंडारण जो नदी के अन्दर है, उसे निरस्त करने की कार्यवाही किया जावे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel