Monday, March 23, 2026
Home कोरबा एक माह की जान-पहचान में 6 माह तक बिना सहमति बनाता रहा...

एक माह की जान-पहचान में 6 माह तक बिना सहमति बनाता रहा संबंध, शादी से मुकरने पर जेल भेजा गया शिक्षाकर्मी….

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)। प्रेम प्रसंग में शादी करने का वादा करने के बाद मुकरने वाले शिक्षाकर्मी युवक के विरूद्ध बालको पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराने की कार्यवाही की है।

बालको थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने 7 जनवरी 2021 को बालको थाना में लिखित आवेदन किया था। आरोप है कि सीतामणी इमलीडुग्गू हाल मुकाम साई कुंज अग्रसेन मार्ग का निवासी लव कुमार चौहान के द्वारा उसके साथ प्रेम संबंध स्थापित किया गया। मई 2020 से उसकी जान-पहचान बालको क्षेत्र में युवक के निवासरत रहने के दौरान हुई थी। शादी करने का झांसा देकर उसकी सहमति के बिना 17 जून 2020 से लगातार जबरन दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। पीड़िता के द्वारा लव कुमार से शादी करने की बात कही गई जिस पर उसने कोर्ट मैरिज करने की बात कही और इसके लिए आवेदन भी दाखिल कर दिया। बाद में लव कुमार अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता ने लव कुमार के घर जाकर परिजनों से भी बातचीत की और सामाजिक बैठक भी इस मामले को लेकर हुई लेकिन युवक ने हर बार इनकार किया। आखिरकार पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई। आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोरबा स्थित निवास से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया।

Advertisement Carousel