Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा एक्ट्रोसिटी मामलों की विवेचना अब सीएसपी व एसडीओपी के जिम्मे, जारी हुआ...

एक्ट्रोसिटी मामलों की विवेचना अब सीएसपी व एसडीओपी के जिम्मे, जारी हुआ आदेश…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में एक्ट्रोसिटी एक्ट के लंबित व आने वाले प्रकरणों व शिकायतों की जांच उस अनुविभाग के पुलिस अधिकारी करेंगे। कोरबा व दर्री सीएसपी अपने क्षेत्र तो कटघोरा अनुविभाग अंतर्गत के एक्ट्रोसिटी मामले एसडीओपी देखेंगे। इन प्रकरणों की समीक्षा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने आदेश जारी कर कहा है कि उप पुलिस अधीक्षक अजाक कोरबा का पद रिक्त होने के कारण आजाक थाने का कार्य अस्थाई रूप से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को सौंपा गया था। उक्त आदेश में संशोधन कर उक्त नया आदेश जारी किया गया है।

Advertisement Carousel