Monday, March 23, 2026
Home कोरबा ऊर्जाधानी में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 49 नए पॉजीटिव

ऊर्जाधानी में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 49 नए पॉजीटिव

कोरबा (खटपट न्यूज)। ऊर्जाधानी में कोरोना संक्रमण का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। 24 घंटे पहले ही जिले में एक साथ 43 मामले आने से हड़कम्प मची रही वहीं आज बुधवार को कुल 49 नए पॉजीटिव मामले दर्ज हुए हैं। बालको, कटघोरा, एमपी नगर जैसे रिहायशी क्षेत्र नए कोरोना हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित होते जा रहे हैं। कटघोरा के वार्ड क्रमांक 3 का इलेक्ट्रानिक व्यवसायी व उसका पुत्र कोरोना पॉजीटिव आने के बाद परिवार के 6 अन्य सदस्य भी पॉजीटिव आ गए हैं। इस सिलसिले में देर शाम तक मिली जानकारी के आधार पर आज कुल 49 मामले आए हैं जिनमें एमपी नगर निवासी एक ही परिवार के 10, 13 व 17 वर्ष की 3 बच्चियां और उनकी मां शामिल हैं। सेंट्रल वर्कशॉप एसईसीएल कोरबा का 31 वर्षीय कर्मचारी, जेपी कालोनी, सुभाष ब्लाक कालोनी निवासी एसईसीएल कर्मी, रशियन कालोनी, ड्रिलिंग कैम्प एसईसीएल में भी कोरोना के संक्रमित मिले हंै। इनके अलावा पताढ़ी स्थित लैंको कालोनी, बालको क्षेत्र व बेलगरी बस्ती से 5, जीटी हास्टल बालको से 3, कृष्णा विहार एनटीपीसी में 7 वर्षीय बालिका और उसकी मां, निहारिका फेस-1, ऊर्जानगर गेवरा में नए मामले दर्ज हुए हंै। सभी प्रभावितों को उपचार हेतु कोविड हास्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement Carousel