Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized ऊर्जाधानी में निकली भोले की बारात, पार्वती संग रचाया ब्याह, झूमकर नाचे...

ऊर्जाधानी में निकली भोले की बारात, पार्वती संग रचाया ब्याह, झूमकर नाचे देव्-गण और किन्नर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को ऊर्जाधानी में इस वर्ष भी धूमधाम से भोलेनाथ की बारात निकली। भगवान शिव की बारात में देव-गण, किन्नर और भक्त झूमकर नाचे।

श्री श्री शिव परिवार काली मंदिर, दुरपा रोड के द्वारा शिव-पार्वती विवाह का यह भव्य आयोजन किया गया। शिव मंदिर पावर हाउस रोड से पूजा-अर्चना के पश्चात शिव की बारात निकली गई। बारात में ब्रम्हा, विष्णु, और शिव के गण सहित नगरजन शामिल हुए। बारात में देवता, गण तथा किन्नर झूमकर नाचे। करमा नर्तक दल की थाप और डीजे की धुन पर भी लोग झूमते रहे।

बारात के दौरान मेरठ से आए दीपक आर्यन महाकाल आर्ट ग्रुप के कलाकारों मास्टर दीपक, आर्यन आदि ने भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति से शहरवासियों को रोमांचित कर दिया।

नगर का भ्रमण कर दुरपा रोड काली मंदिर में बारात पहुंची जहां पार्वती संग विवाह की रस्म निभाई गई। शिव परिवार के अधिवक्ता श्यामल मल्लिक ने बताया कि 12 मार्च को मां काली मंदिर, दुरपा रोड के समक्ष विशाल भंडारे का आयोजन व शाम को भव्य जागरण होगा।

Advertisement Carousel