Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ उमरपोटी माईनर के जीर्णोंद्धार के लिए 1 करोड़ 30 लाख 70 हजार...

उमरपोटी माईनर के जीर्णोंद्धार के लिए 1 करोड़ 30 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग जिले की तांदुला परियोजना अंतर्गत उमरपोटी माईनर के जीर्णोंद्धार के लिए 1 करोड़ 30 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। इस माईनर के जीर्णोंद्धार से सिंचाई क्षमता में 68 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 208 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।  

Advertisement Carousel