
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के द्वारा जिला अभियोजन अधिकारी से उपसंचालक अभियोजन के पद पर एबी गुरु को पदोन्नत करते हुए जगदलपुर बस्तर से कोरबा स्थानांतरण किया गया है। 28 जनवरी को एबी गुरु के द्वारा लोक अभियोजन कार्यालय कोरबा में उपसंचालक का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर जिले के अभियोजन अधिकारी व कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे। एबी गुरु ने जिले के न्यायालयों में लंबित चिटफंड, राजनीतिक प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा पीड़ितों को सहज सुलभ न्याय प्रदान कराना को अपनी प्राथमिकता बताया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)














