बिलासपुर (खटपट न्यूज)। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं। जारी सूची में बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी, कमांडेंट विवेक शुक्ला, प्लाटून कमांडर रामाधर मारकण्डेय, रामबंधन यादव, प्लाटून कमांडर उजियाला प्रसाद सिन्हा, हेड कान्स्टेबल राजकुमार द्विवेदी, कान्हू राठिया, सुकलधर नाग, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार व सुशेन कुमार पॉल के नाम शामिल हैं।

















