Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा उत्कृष्ट विवेचना के लिए टीआई दुर्गेश शर्मा, नशामुक्त थाना के लिए राकेश...

उत्कृष्ट विवेचना के लिए टीआई दुर्गेश शर्मा, नशामुक्त थाना के लिए राकेश सम्मानित, एसआई चन्द्रवंशी भी पुरस्कृत…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए थाना प्रभारियों को प्रभारी मंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।

सिटी कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा को चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य, अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुरस्कृत किया गया। बच्चों व महिलाओं के विरुद्ध अपराध का त्वरित निराकरण, आपरेशन मुस्कान का भी सफल क्रियान्वयन कर बरामदगी में अहम कार्य किया है। नाबालिग बच्ची से साथ गलत काम करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर तीन दिन के रिकार्ड समय में चालान न्यायालय में पेश भी किया। थाना क्षेत्र की गश्त चौकसी, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करने के अलावा अपराध की रोकथाम के लिए जन- जुड़ाव व अपराधियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय टीम के साथ सीएसपी राहुल देव शर्मा व उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्पर हैं।

इसी तरह थाना बालको में नवाचार, थाना उन्नयन व सौंदर्यीकरण के बाद थाना परिसर को तम्बाखू मुक्त क्षेत्र बनाने का काम थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने किया है। बालको थाना में पदस्थापना के बाद से पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी मुख्यालय रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन व बालको प्रबंधन के सहयोग से थाना परिसर का कायाकल्प करने के साथ पीपुल्स फ्रेन्डली पुलिसिंग पर भी वे काम कर रहे हैं। अपराधों की रोकथाम, मामलों का निकाल के मूल कार्य के साथ-साथ विगत दिनों ही बालको को प्रदेश का पहला नशामुक्त थाना घोषित कराने की शपथ पर काम किया वहीं रक्तदान शिविर भी कराया। नगर व थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को सुरक्षित करने जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए व आउटर की सुरक्षा पर भी फोकस किया। सहयोगियों/सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित भी कराया। इससे जनता के मध्य पुलिस की छवि दोस्ताना हुई है।

आपराधिक मामलों की विवेचना और गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एसआई राजेश चन्द्रवंशी को भी सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम (शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कोरबा) द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पुलिस अधिकारियों व स्टाफ ने हर्ष व्यक्त कर इन्हें शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Carousel