Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा उगते और डूबते सूर्य को पानी में रहकर अर्घ्य देने का है...

उगते और डूबते सूर्य को पानी में रहकर अर्घ्य देने का है विधान…. घर से ही पूजा के लिए जारी निर्देश में संशोधन का आग्रह

कोरबा (खटपट न्यूज)। पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के प्रतिनिधि अनिल चौरसिया ने छठ पूजा पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल द्वारा दिए गए निर्देश में आंशिक संशोधन की मांग की है।

कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि छठ पूजा उत्तर भारतीय समाज का सबसे बड़ा पर्व है जो उगते सूर्य देव को देखकर अर्घ्य दिया जाता है जिसके लिए तालाब या नदी में रहकर उनके उदय होने की प्रतिक्षा भोर से ही की जाती है। इसी तरह छठ व्रती महिला एवं पुरुष को पानी में रहकर डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है और ये दोनों विधान घर पर रहकर पूरे नहीं किए जा सकते। चौरसिया ने कहा है कि नियमानुसार छठ पूजा न होने से व्रतियों की आस्था को ठेस भी पहुंचेगी। छठ पूजा के लिए कोरोना की रोकथाम हेतु आवश्यक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने के निर्देश व अन्य निर्देशों का पालन किया जाएगा। चौरसिया ने पूर्व जारी निर्देश में आंशिक संशोधन कर नए आदेश जारी करने का आग्रह किया है। अनिल चौरसिया ने बताया कि कलेक्टर ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही और व्यवस्था हेतु कोरबा एसडीएम की ओर आवेदन पत्र को अग्रेषित किया है।

Advertisement Carousel