Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ ईद पर जुलूस, जलसा, की अनुमति नहीं, आदेश जारी …

ईद पर जुलूस, जलसा, की अनुमति नहीं, आदेश जारी …

रायपुर(खटपट न्यूज़)। कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस,जलसा जैसे सामूहिक सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पत्र द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार जिले में आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकालने, जलसा आयोजित करने, आदि जैसे सामूहिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड -19) के संक्रमण से बचाव के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों एवं निर्देशों का पूर्णतःपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

समस्त जिला के लिए जारी वक्फ बोर्ड के इस निर्देश के बाद बलौदाबाजार के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी भी कर दिया है। कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप आज भी निरंतर जारी है। इसलिए आवश्यक है कि ऐसे सुरक्षात्मक उपाय किया जाए, जिससे स्वास्थ्य स्थितियां जिले में बेहतर बना रहे।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel