Thursday, June 25, 2026
Home कोरबा ईदगाह व कब्रिस्तान में कराएं विकास कार्य,प्रदेशाध्यक्ष से यूथ कमेटी की मांग

ईदगाह व कब्रिस्तान में कराएं विकास कार्य,प्रदेशाध्यक्ष से यूथ कमेटी की मांग

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पहली बार कोरबा जिला प्रवास पर पहुंचे अल्प संख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन से मुस्लिम समाज के युवाओं ने मुलाकात की। यूथ मुस्लिम कमेटी के युवाओं ने उनका स्वागत कर मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। रुमगरा ईदगाह कब्रिस्तान में लाईट कार्य, सोहागपुर कब्रिस्तान में लाईट व बाउंड्रीवाल का कार्य तथा कोरबा मरकजी ईदगाह कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल, नाली, गेट व लाईट का कार्य स्वीकृत कराने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से की गई है। इस दौरान यूथ मुस्लिम कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल अहमद सहित मिर्जा आसिफ बेग, गुलाम शेखानी, मोहसीन मेमन, आवेश कुरैशी, साबिर खान, आबिद अली आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel