Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा इस एएसआई ने घटाया 48 किलो वजन और कमर 11 इंच, प्रभावित...

इस एएसआई ने घटाया 48 किलो वजन और कमर 11 इंच, प्रभावित हुए आईजी डांगी नेे पुरस्कृत किया….


0 सुबह-शाम 12 किलोमीटर पैदल चले, खान-पान में भी संतुलन

कोरबा (खटपट न्यूज)। बेहतर स्वास्थ्य के लिए फिटनेस का मंत्र देने वाले बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी को कोरबा जिला पुलिस यातायात विभाग में कार्यरत एएसआई की फिटनेस ने प्रभावित किया। कोरबा प्रवास पर पहुंचे आईजी श्री डांगी ने प्रेस क्लब तिलक भवन में मीडिया से रूबरू होकर जहां स्वास्थ्य को महत्व देने की बात कही, वहीं उन्होंने यातायात में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विभव तिवारी को नकद 2 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। दरअसल विभव तिवारी का वजन 150 किलो और कमर 53 इंच था। अपनी सेहत को लेकर विभव तिवारी संजीदा हुए और करीब 8 से 9 महीने लगातार सुबह-शाम 1-1 घंटे पैदल चलकर करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करते रहे। खान-पान को भी उन्होंने संतुलित किया और नियमित वर्कआउट की वजह से उन्होंने अपना 48 किलो वजन कम किया। वर्तमान में इनका वजन 102 किलो और कमर 42 इंच है। विभव तिवारी के पूर्व और वर्तमान स्वरूप में परिवर्तन व इस फिटनेस सेे अवगत होने पर आईजी श्री डांगी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने 2 हजार रुपए नकद पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। श्री तिवारी ने इस पुरस्कार पर आईजी रतनलाल डांगी के प्रति कृतज्ञता जताई है।


Advertisement Carousel