Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized इससे बचें : महिलाओं के विरुद्ध बढ़ता साइबर क्राइम…. जिले के एसआई...

इससे बचें : महिलाओं के विरुद्ध बढ़ता साइबर क्राइम…. जिले के एसआई ने जताई अपनी चिंता, की यह अपील….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सोशल मीडिया का क्रेज धीरे-धीरे बढ़कर काफी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। खासकर उस वक्त जब लोगों के पास कोई कामकाज ना हो और वह घर पर ही किसी तरह अपना वक्त गुजर रहे हों। अभी लॉकडाउन के इस दौरान अनेक तरह की प्रतियोगिताओं (चैलेंज) के साथ-साथ आपस में मनोरंजन के लिए भी कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। इन्हीं तरीकों में साज-सज्जा भी शामिल है, मॉडलिंग भी शामिल है और महिला वर्ग युवतियां, लड़कियां अपनी चैलेंज पूर्ण तस्वीरों को सोशल मीडिया फेसबुक पर अपलोड कर रही हैं। लोग अपना और अपने परिवार का भी खूब फोटो डाल रहे हैं जिससे उनकी पारिवारिक चीजें भी आम हो रही हैं, जो ज्यादातर नहीं होना चाहिए। जिस तरह से महिलाओं की फोटो से छेड़छाड़ कर, एडिट कर अपराध के तरीकों का इजाद हुआ है, उससे समाज के लोग अनजान नहीं हैं। सोशल मीडिया में पोस्ट तस्वीरें अन्य तरह के अपराध की भी वजह बने हैं।
निःसंदेह कोरबा जिला पुलिस महिलाओं पर होने वाले हर अपराध की रोकथाम के लिए सजग है। उसकी पूरी कोशिश है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी हो साथ ही यह भी जरूरी है कि महिला वर्ग, उनके परिजन भी ऐसी चीजों से परहेज करें जो किसी अपराध के लिए कारक बनें।
कोरबा जिले में पदस्थ और वर्तमान में बांकी मोंगरा थाना में कर्तव्यरत उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी ने इन दिनों फेसबुक पेज पर अपलोड हो रही युवतियों व महिलाओं की तस्वीरों को प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने महिला वर्ग से, उनके परिजनों से अपील की है कि इस तरह के चकाचौंध के चक्कर में न पड़ें और सोशल मीडिया में फोटो ना डाल कर किसी भी तरह के संभावित साइबर अपराध को होने से रोकने में सहभागी बनें। “स्वयं सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार का ध्यान रखें”। एसआई राजेश चंद्रवंशी की यह अपील लोगों को पसंद भी आ रही है और लाइक के साथ-साथ शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement Carousel