Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ इन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारियां, जानिए किसे क्या मिला…

इन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारियां, जानिए किसे क्या मिला…

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास जो विभाग था, उसे मंत्री टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा रविन्द्र चौबे से कृषि, पशु पालन, मछली पालन लेकर ताम्रध्वज साहू को सौंपा गया है. ताम्रध्वज साहू को कृषि जैव प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
वहीं रविन्द्र चौबे को स्कूल शिक्षा और सहकारिता मंत्री बनाया गया है. इसके पहले ये विभाग प्रेमसाय सिंह साय टेकाम के पास था. वहीं मोहन मरकाम के पास अनुसूचित जाति, अनुसूची जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक आयोग की कमान सौंपी गई है.

Advertisement Carousel