कोरबा (खटपट न्यूज)। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग में कार्यरत प्रभारी उप अभियंता किंतु मूलपद प्रधान पाठक अमरेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अमरेश तिवारी ने उच्चाधिकारियों की अवहेलना कर डीएमएफ से स्वीकृत कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया है।
कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला खनिज संथान न्यास कोरबा श्रीमती रानू साहू द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि- आदेश क्रमांक/एमडीएफटी-15/नक्र-01/2017-18/8620 कोरबा, दिनांक 11-03-2014 में सरल क्रमांक 07 में उल्लेखित कार्य बालक छात्रावास बेसिक कटघोरा में 02 हॉल शौचालय, स्नानागार, अहाता, किचन शेड, आई टाईप र्क्वाटर एवं पेयजल व्यवस्था हेतु 34 लाख की स्वीकृति प्रदान कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया था। जिसमें अमरेश तिवारी, प्रभारी उप अभियंता (मूल पद प्रधान पाठक) कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा उक्त मूल कार्य न कराकर सक्षम अधिकारी के स्वीकृति के बिना ही पुराने भवन का रेनोवेशन कार्य स्वयं निर्णय लेकर कराया गया। अत: श्री तिवारी के द्वारा शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के फलस्वरूप अमरेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली रहेगा। निलंबन अवधि में इनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















