Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा आर्ट एण्ड क्राफ्ट एक्सपो में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, हुआ 5 हजार...

आर्ट एण्ड क्राफ्ट एक्सपो में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, हुआ 5 हजार जुर्माना


कोरबा(खटपट न्यूज़)। बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को अत्यंत अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन और इसके अधीन समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा नगर पालिक निगम व पुलिस के सहयोग से कोविड प्रोटोकाल का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों पर निगम अमला कार्यवाही भी कर रहा है।

इसी कड़ी में घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में संचालित हो रहे राष्ट्रीय आर्ट एण्ड क्राफ्ट एक्सपो में नगर निगम की टीम ने दबिश दी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होना पाया गया। इस पर निगम के कार्यपालन अभियंता आरके चौबे ने कड़ी हिदायत देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा। उल्लंघन के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट के संचालक श्री कृष्णा हाथ करघा, हस्त शिल्प एवं ग्रामोद्योग सेवा समिति पर 5000 रुपए का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। इसी प्रकार निहारिका स्थित प्रसाद नेत्रालय में भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होना पाए जाने पर निगम ने 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया।

Advertisement Carousel