Friday, June 19, 2026
Home कोरबा आरपी नगर फेस-1 स्थित दक्षिण मुखी हनुमान व शिव मंदिर का किया...

आरपी नगर फेस-1 स्थित दक्षिण मुखी हनुमान व शिव मंदिर का किया गया जीर्णोद्धार

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोसाबाड़ी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर फेस वन में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर का कॉलोनी वासियों ने वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवर्ती के नेतृत्व मैं आर्थिक सहयोग देकर कायाकल्प किया है l कॉलोनी वासियों ने एक स्वर में कहा कि इस मंदिर को और भव्य रुप दिया जाएगा जिसमें कुछ काम हो चुका है एवं कुछ होना बाकी है l कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवर्ती, एस. एस. टाक सचिव दुर्गा पूजा समिति, डीआर राखोंडे ,अध्यक्ष दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति विवेक पांडे निखिल शर्मा अधिवक्ता भी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे l

Advertisement Carousel