Monday, March 23, 2026
Home कोरबा आरटीओ सलाहकार बजरंग मोदी (बंटू) का निधन

आरटीओ सलाहकार बजरंग मोदी (बंटू) का निधन

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला परिवहन विभाग में आरटीओ सलाहकार बजरंग मोदी बंटू का अल्पायु में आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। पुराना कोरबा शहर के गुप्ता गली निवासी बजरंग मोदी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें उपचार के लिए जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर रायपुर ले जाया गया जहां अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। बजरंग मोदी के निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Advertisement Carousel