
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2025-26 को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न लोक पर्वों को शासन के विभिन्न विभाग अपने स्तर पर अपने कार्यों को इससे जोड़ती हुई दिख रही है।

इसी क्रम में परिवहन विभाग ने भी अपनी सहभागिता एवं सक्रियता सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रेरित होकर कोरबा परिवहन उडऩदस्ता प्रभारी संदीप गुप्ता एवं उनके अधीनस्थ प्रवर्तन स्टाफ द्वारा आम जनमानस में छत्तीसगढ़ी कृषक परंपरा के लोकपर्व पोला त्यौहार को सडक़ सुरक्षा से जोड़ते हुए रोचक तरीके से मनाया गया। आम जनता को अपने गाय-बैलों को सडक़ पर न छोडऩे की सलाह दी गई। सडक़ पर बैठे गाय-बैलों को परिवहन मुख्यालय के तरफ से वितरित सुरक्षा रिफ्लेक्टर कालर पहनाया गया तथा उन्हें फल, ब्रेड, चारा खिलाकर सडक़ से दूर अन्य सुरक्षित स्थानों में भेज कर उनके प्रति संवेदनशीलता की भावना का संदेश दिया गया। साथ ही इसी प्रकार आगे भी लोक सांस्कृतिक पर्वों पर विभाग के सृजनात्मक कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी आरटीओ उडऩदस्ता प्रभारी संदीप गुप्ता ने दी है। कोरबा-उरगा हाइवे मार्ग पर जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा एवं उडऩदस्ता टीम ने मार्ग में घूमने वाली गाय और बैलों के गले में रेडियम पट्टियां बांधी गई। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के मौके पर यह अभियान शुरू कर ग्रामीण अंचलों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है।















