Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized आरक्षक ने थाना में की लूटपाट, पट्टे से पीटा भी, झूठे मामले...

आरक्षक ने थाना में की लूटपाट, पट्टे से पीटा भी, झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी….

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। कोतवाली थाना में पदस्थ एक आरक्षक पर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने और बेवजह मारपीट कर नगद रुपए लूट लेने की शिकायत की गई है।

कलेक्टर व एसपी से की गई शिकायत में कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती निवासी विशाल साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू ने बताया है कि 15 नवंबर को आरक्षक दिलेर मनहर के द्वारा टीआई बुला रहे हैं कह कर उसे 3 बजे थाना ले जाया गया। चोरी, जुआ, टेबलेट, गांजा बेचता है कह कर पट्टा से मारपीट किया और जेब में रखे 800 रुपए लूट लिया। विशाल साहू ने बताया कि वह किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं करता है। उसे बिना जुर्म बेवजह मारपीट किया गया और आरक्षक द्वारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने से मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने बेवजह की कार्रवाई करने पर आत्महत्या कर लेने और इसकी समस्त जवाबदारी आरक्षक दिलेर मनहर की होने का हवाला देकर आरक्षक के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel