Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा आप ने लगाया ऑक्सीजन जांच केंद्र

आप ने लगाया ऑक्सीजन जांच केंद्र

कोरबा(खटपट न्यूज़)। आम आदमी पार्टी का ऑक्सीजन जांच केंद्र cseb के मैदान में जिला अध्यक्ष, दूसरा बालको के ग्राम केशलपुर में कोरबा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृव में लगा ।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी ऑक्सीजन जांच अभियान का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह आभियान सभी जिलों में चलाया जा रहा है। 13 सितंबर को इसी कार्यक्रम के तहत AAP कोरबा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव के नेतृव में cseb मैदान में व कोरबा विधानसभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी के नेतृव में बालको के केशलपुर गाव में ऑक्सीजन जांच केंद्र लगाया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने शरीर में आक्सीजन की मात्रा की जांच कराई। जनता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच को बहुत सराहा और पार्टी की जनता से जुड़ी नीति की प्रशंसा की। इस जांच अभियान में वार्ड अध्यक्ष परदेसिया विश्कर्मा, साहिल, ताहर कुरेशी, अब्दुल नफीस खान, प्रितेश साहू, सुनील विश्कर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। मीडिया प्रभारी मुशाहिद अंसारी ने यह जानकारी दी है।

Advertisement Carousel