
कोरबा (खटपट न्यूज)। नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ शिव सेना की जिला इकाई द्वारा माता की चुनरी यात्रा का आयोजन 6 अप्रैल बुधवार को किया जा रहा है। दोपहर 2.30 बजे जमनीपाली से प्रारंभ चुनरी यात्रा मां सर्वमंगला मंदिर प्रांगण पहुंचकर विराम होगी। आयोजक शिव सेना के जिला अध्यक्ष रवि मैजरवार, कामगार सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, कोरबा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया एवं दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा सहित शिव सैनिकों ने भव्य चुनरी यात्रा में सहपरिवार शामिल होने का आग्रह नगर व जिलावासियों से किया है।
00 सत्या पाल 00(7999281136)















