Friday, March 27, 2026
Home कोरबा आज शाम सजेगी गजल संध्या “अल्फाज़ और आवाज़” की महफिल

आज शाम सजेगी गजल संध्या “अल्फाज़ और आवाज़” की महफिल

राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम शाम 7 बजे से होगा आयोजन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। श्लोक ध्वनि फाउंडेशन द्वारा गजल संध्या अल्फाज़ और आवाज़ का आयोजन आज 6 मार्च रविवार को राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में किया गया है। गजल संध्या में शाम 7 बजे से शायर अजय पाण्डेय ” सहाब” और मशहूर गजल गायक राजेश सिंह शेर ओ शायरी और सुरों की महफिल सजाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग करेंगे। मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू होंगी। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल और नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय होंगे।श्लोक ध्वनि फाउंडेशन बिलासपुर में अनेक आयोजन कर चुकी है। कोरबा के गजल प्रेमियों की खास मांग पर पहली बार फाउंडेशन द्वारा ऊर्जानगरी में आयोजन किया गया है। दर्शक फ्री एंट्री से सुरमाई शाम का आनंद उठा सकेंगे।

Advertisement Carousel