कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर में रहने वाले राकेश चौहान पिता रतन चौहान ने अपना पहला गाना लिखा और कंपोज किया। मधुर संगीतों में पिरोया गया यह गीत शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। जी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी में रिलीज होने जा रहे इस गीत को स्वर बिलासपुर के गोलू शुक्ला एवं शरद सामुद्रे म्यूजिक दिया है। बीते दिनों इस गाने का टीजर यू-ट्यूब में काफी लोगों ने पसंद किया। इस गाने के गीतकार राकेश चौहान ने बताया कि एक बहुत ही प्यारी सी लव स्टोरी को इस गाने में अभिनेत्री अनुकृति पांडेय व अभिनेता शिवम शुक्ला के माध्यम से दर्शाया गया है। यह गाना ज़ी म्यूजिक में 2 अप्रैल शुक्रवार को प्रात: 11 बजे रिलीज होगा, जिसका छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों को भी बेसब्री से इंतजार है।
















