आज मिले 155 संक्रमित : ह़दय रोग विशेषज्ञ, जोगी कांग्रेस नेता, पुलिस कर्मियों सहित, एनटीपीसी, बालको, सीएसईबी, एसईसीएल की कालोनियों में बढ़ा संक्रमण, कोरबा शहर से भी मिल रहे पॉजिटिव
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में बुधवार को 155 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज मिले संक्रमितों मरीजों में निजी चिकित्सक सहित एक, दो व तीन वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं। ग्राम उमरेली करतला में 5 वर्ष की बालिका, पोड़ीउपरोड़ा में 2 वर्ष की बालिका, एमपी नगर कोरबा में एक वर्ष का बालक सहित उस परिवार के चार अन्य सदस्य, आजाद चौक कुसमुण्डा में 3 वर्ष का बालक व उसकी मां, सीएसईबी कालोनी कोरबा में 3 वर्ष की बालिका व उसकी मां को भी कोरोना संक्रमण हुआ है। शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, जोगी कांग्रेस का एक पदाधिकारी, पाली थाना कर्मी, पाली क्षेत्र का एक युवा पार्षद, कोरबा पुलिस लाइन के पते पर 4 लोगों के अलावा पुराना कोरबा शहर, पीएचसी के पीछे, जिला अस्पताल (एक साथ 5), एसईसीएल अस्पताल से संक्रमित मिले हैं। एनटीपीसी, बालको, सीएसईबी व एसईसीएल की कालोनियों में भी संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। निगम क्षेत्र की आवासीय कालोनियों में भी संक्रमण बढ़ा है।
बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कृष्णाविहार एनटीपीसी से 4, यमुना विहार, नर्मदा विहार, पाली, मेन रोड कोरबा, दादरखुर्द, सीएसईबी कालोनी, बुधवारी बाजार, एसबीएस कालोनी, पंपहाउस, बरमपुर सर्वमंगला, बालकोनगर पोड़ीबहार, दुरपा सर्वमंगला नगर, खरमोरा, पोड़ीबहार, पोड़ीउपरोड़ा, सीएसईबी कालोनी कोरबा ईस्ट, ग्राम उमरेली, परसाभाठा बालको, जमनीपाली जैलगांव, बलगी कालोनी जमनीपाली, हाउसिंग बोर्ड कालोनी रामपुर, सीएसईबी वेस्ट, ऊर्जा नगर दीपका, ग्राम बतारी कटघोरा, ग्राम तिवरता पाली, जनपद पाली, पाली थाना, ग्राम परसदा पाली, एमपी नगर, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल हॉस्पिटल, नेहरू नगर कुसमुण्डा, एनटीपीसी कालोनी, कोरबा पीएचसी के पीछे, एनटीपीसी टाउनशिप, ढोढ़ीपारा, बजरंग गली कोरबा, इंदिरा नगर कोरबा, पुलिस लाइन कोरबा, वीएसपी रोड कोरबा, डी-वन बंगला कोरबा, आजाद चौक, सक्ती नगर, बांकीमोंगरा, प्रगति नगर, ऊर्जा नगर, अमरैयापारा, आरएसएस नगर, डिंगापुर बस्ती, कांशीनगर, आदर्श नगर कुसमुण्डा, ग्राम संडैल करतला, ग्राम गनियारी करतला, पुराना बस स्टैंड, ग्राम पहंदा, सण्डैल, बेलगिरी बालको, ग्राम रामपुर करतला, कोसाबाड़ी, ढेलवाडीह, 15-ब्लॉक झरनापारा, तुलसीनगर, टीपी नगर, पंप हाउस, रानी रोड पुरानी बस्ती, शिवाजी नगर, विकास नगर कुसमुण्डा, एसईसीएल मेन हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल से 5 संक्रमितों की पहचान हुई है। इन संक्रमितों को उनमें कोरोना लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन पर रखने अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी जारी है।
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम के तहत 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया। इस...