
कोरबा-दीपका (खटपट न्यूज़)। एसईसीएल गेवरा में कर्मी महिला के बैंक खाता से 8 महीने पहले किसी अज्ञात ने 8.69 लाख रुपये उसकी जानकारी बगैर आहरित कर लिया। शिकायत पर 8 महीने बाद भी सायबर सेल कोई परिणाम नहीं दे सका।
मिली जानकारी के मुताबिक आवेदिका कांति बाई पति स्व.अहिबरन दास, निवासी एमक्यू -95 शक्तिनगर के एसबीआई गेवरा शाखा में संचालित खाता से कुल 8 लाख 69 हजार रूपये ठगी कर अवैध तरीके से यूपीआई के माध्यम से आहरण किया गया है। 8 लाख69 हजार रूपये स्वत: आहरित हो जाने की शिकायत पीड़िता ने 19.02.2020 को साइबर सेल कोरबा एवं भारतीय स्टेट बैंक गेवरा में की थी लेकिन अभी तक उक्त दोनो जगह से रूपये स्वतः आहरण हो जाने के संबंध में कुछ भी जानकारी प्राप्त नही हुआ है। पीड़ित ने आर्थिक क्षति को ध्यान में रखते हुये उसके खाता से आहरित हुये राशि का छानबीन कर उचित कार्यवाही का आग्रह किया है। फिलहाल इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 भादवि के तहत धोखाधडी का जुर्म दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।















