Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा आखिरकार निलंबित हुआ सचिव सुरेश खुंटे, चाकामार सरपंच ने की थी फर्जी...

आखिरकार निलंबित हुआ सचिव सुरेश खुंटे, चाकामार सरपंच ने की थी फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकामार के सचिव सुरेश खुंटे को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया गया है। सचिव के विरुद्ध सरपंच रामेश्वरी मंझवार के फर्जी हस्ताक्षर संबंधी शिकायत का मिलान किए जाने पर प्रथम दृष्टया सरपंच के हस्ताक्षर से मिलान नहीं हुआ। इसके अलावा मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जारी नहीं किए जाने व कारण बताओ सूचना का संतोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत सीईओ नूतन सिंह कंवर द्वारा सचिव सुरेश खुंटे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत कोरबा होगा। निलंबित सुरेश खुंटे के स्थान पर विजय कुमार कंवर को चाकामार का प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement Carousel