Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized आईजी डांगी ने बढ़ाया मनोबल : बेरियर चेक प्वाइंट में तैनात कर्मचारियों...

आईजी डांगी ने बढ़ाया मनोबल : बेरियर चेक प्वाइंट में तैनात कर्मचारियों के लिए ईनाम घोषित….


बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना और ईनाम के प्रोत्साहन से कर्मचारियों को और अधिक लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है।


इसी के तहत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने 4 मई को रायगढ़ जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान 6 पुलिस कर्मियों को इनाम के लिए चुना है । श्री डांगी ने बिलासपुर से सड़क मार्ग से गुजरते वक्त मुख्य मार्गों पर लॉकडाउन का पालन कराने के उद्देश्य से बनाये गये सभी बैरियर, चेक पाइंट में रुक कर जवानों से ड्यूटी के संबंध में पूछताछ की। ड्यूटी दौरान संक्रमण से बचाव के लिये महत्वपूर्ण टिप्स आईजी ने दिये । आईजी श्री डांगी द्वारा जवानों को बेरियर, चेक पाइंट की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी वाहनों एवं आने-जाने वाले व्यक्तियों की सोशल डिस्टेंसिंग कर जांच के निर्देश दिये । श्री डांगी ने जवानों को विपरीत परिस्थितियों में लगनपूर्वक कार्य करते देख उनका हौसला बढ़ाते हुये नगद ईनाम दिये जाने की घोषणा की। इसके पालन में बुधवार को उनके कार्यालय से कर्मचारियों का ईनाम आदेश जारी हुआ। जिला पुलिस बल रायगढ़ के आरक्षक विजय कुमार जांगड़े (आर.क्र.-874), आरक्षक गणेश पैकरा (आर.क्र.-1183) पुलिस चौकी जूटमिल को 500-500 रुपये नगद तथा इनके साथ कार्यरत जिला नगर सेना रायगढ़ के सैनिक मुनारी यादव (सैनिक क्र.-211),चेतराम डनसेना (सैनिक क्र.-266),कुलदीप लकड़ा (सैनिक क्र.-180), को 400- 400रुपये नगद ईनाम राशि का आदेश जारी हुआ है।

Advertisement Carousel