Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदला, आदेश जारी

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदला, आदेश जारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय,रायपुर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदल दिया गया है। पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर यह समय परिवर्तन किया गया है जिसके तहत अब 1 अप्रैल से 30 जून तक आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

Advertisement Carousel