Friday, March 27, 2026
Home कोरबा अस्पतालों में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन युक्त 70 से 80 प्रतिशत बेड...

अस्पतालों में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन युक्त 70 से 80 प्रतिशत बेड की व्यवस्था करे जिला प्रशासन : सोनी


कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के ईलाज के लिए सभी अस्पतालों में 70 से 80 प्रतिशत वेंटीलेटर, आक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था करने का आग्रह पार्षद दिनेश सोनी ने किया है।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को लिखे पत्र में नगर पालिक निगम के वार्ड 11 नई बस्ती के पार्षद व जिला कांग्रेस सचिव दिनेश सोनी ने कहा है कि कोरबा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके लिए ईएसआईसी, बालाजी ट्रामा सेंटर व एनकेएच में उपचार की व्यवस्था प्रदान की गई है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने व मरीजों के कम हो रहे आक्सीजन लेवल एवं पहले से ही डायबिटिज, बीपी, हार्ट एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने के कारण ही कोरोना संक्रमित मरीज आकस्मिक मौत को प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि कोरोना संक्रमितों के उपचार हेतु सेवा में लिए गए सभी अस्पतालों में लगभग 70-80 प्रतिशत वेंटीलेटर, आक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था हेतु सार्थक पहल करें।
बता दें कि निजी अस्पताल बालाजी ट्रामा सेंटर, जीवन आशा और कोविड हास्पिटल ईएसआईसी में आईसीयू, वेन्टीलेटर की सुविधा उपलब्ध है जबकि निजी व अधिग्रहित किए गए उपक्रमों के अस्पतालों में आक्सीजन युक्त बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। बावजूद इसके जिस तरह से संक्रमित बढ़ रहे हैं और इनमें गंभीर हो रहे हैं, उसके अनुपात में और अधिक बेड की जरूरत बनी हुई है।
मौजूदा हालातों में कोरोना संक्रमितों के लिए मौजूद वेंटीलेटर, आईसीयू और आक्सीजनयुक्त बेड कम पड़ने की बातें जनप्रतिनिधियों के बीच से सामने आ रही है। मरीजों को जनरल बेड मुहैय्या हो रहे हैं लेकिन बिगड़ते मामले में व आक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीज के लिए जनरल बेड ज्यादा कारगर नहीं।

Advertisement Carousel