Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा असामाजिक तत्वों ने गौशाला और किसानों के पैरावट में लगाई आग,...

असामाजिक तत्वों ने गौशाला और किसानों के पैरावट में लगाई आग, मची अफरा-तफरी….

कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़) । उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचोली में असामाजिक तत्वों द्वारा गौशाला के अलावा किसान अक्तिराम बिंझवार , संतोष बिंझवार ,अजय बिंझवार ,संजय बिंझवार के पैरावट सहित कई निजी खलिहानों में आग लगा दी गयी है।

ग्राम में रात्रि 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार कई स्थानों में आग लगा दी गयी जिससे गौशाला और खलिहानों में रखे पैरा जल कर ख़ाक हो गया। आग लगातार फैलने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घरों में आग लगने की संभावना भी बनी हुई है। ग्रामीणों के अलावा सूचना पर अग्निशमन वाहनों के द्वारा मौके पर पहुंच बनाकर आग बुझाने की कोशिशें समाचार लिखे जाने तक जारी हैं।

Advertisement Carousel