अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, कुरूडीह से 108 नग पाव शराब जप्त

कोरबा (खटपट न्यूज)। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन तथा अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने विकासखण्ड कोरबा के ग्राम कुरूडीह में मध्यप्रदेश की 108 नग पाव अवैध शराब पकड़ी है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि तीन सितंबर को ग्राम कुरूडीह में कलेश्वरी बाई उर्फ गिट्टी बाई पति शंकर यादव के रहवासी मकान में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर बेचने के लिए रखे मध्यप्रदेश की एक सौ आठ नग गोवा, व्हीस्की जप्त किया गया। पकड़े गए अवैध शराब की मात्रा 19.44 लीटर है।

सहायक आयुक्त आबकारी जी.एस. नुरूटी ने बताया कि शराब जप्त होनेे के बाद आरोपी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अपराध पंजीबद्ध करके आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उक्त अवैध शराब की जप्ती कार्रवाई में सहायक आयुक्त आबकारी जीएस नुरूटी और जिला आबकारी अधिकारी जेआर मण्डावी के मार्गदर्शन में बनी संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में वृत्त प्रभारी अशोक अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल प्रसाद साहू, सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक उम्मी रूमा, परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रागिनी नायक एवं सुश्री शिल्पा दुबे, मुख्य आरक्षक हाबिल खलखो एवं नारायण सिंह के साथ रामरूप दुबे, हरिचरण खुंटे, हरिकिशन पटेल, लालसिंह कंवर, प्रदीप सिंह, छेदीलाल लहरे, संजीव भगत एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Advertisement Carousel