Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा अवैध रेत परिवहन पर नायब तहसीलदार ने की कार्यवाही..

अवैध रेत परिवहन पर नायब तहसीलदार ने की कार्यवाही..

कोरबा-बरपाली(खटपट न्यूज़)। कोरबा अनुविभाग के अंतर्गत बरपाली के नायब तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर के द्वारा ग्राम कनकी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम तरदा के पास रेत का अवैध परिवहन पकड़ा गया। ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 AT 2779 के द्वारा अवैध रेत का परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्ती की कार्यवाही कर थाना उरगा के सुपुर्द किया गया। नायब तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर ने बताया कि वे कनकी बैरियर का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे कि तरदा बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर रेती परिवहन करते हुए मिला। वाहन चालक के द्वारा सुबह की रायल्टी पर्ची दिखाई गई जबकि वाहन जांच का समय दोपहर 1:30 बजे था। साथ ही वाहन चालक के मजदूर के द्वारा बताया गया कि वाहन मालिक के घर के पास के भंडारण से रेत का उठाव किया जा रहा है। पूरा मामला अवैध परिवहन का पाए जाने पर वाहन को उरगा थाने के सुपुर्द किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर कलेक्टर एवं एसडीएम के निर्देशानुसार इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी होती रहेगी।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel