कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में अवैधानिक कोल डिपो का संचालन हो रहा है, आखिर किसके संरक्षण में? खटपट न्यूज़ ने इसे प्रमुखता से संज्ञान में लाया लेकिन पुलिस ने छापा वहां मारा जहां कुछ मिला नहीं, इधर ग्राम सोनपुरी में अवैध कोयला तौला जाता रहा।

अवैधानिक कार्यों के लिए जिले में कायम विपरीत हालातों के बीच राजधानी से एप्रोच लगाकर जिले में कोयला का अवैध कारोबार का दावा करने/ मंशा रखने वाले ने ग्राम सोनपुरी में अपना अड्डा जमाया। सोनपुरी के मैदान में तराजू लगाकर कोयला खरीदा जाने लगे। यह मामला संज्ञान में आने पर खटपट न्यूज़ ने तस्वीर के साथ प्रमुखता से सामने लाया लेकिन सोनपुरी में दबिश देने की बजाय पुलिस की टीम ने ग्राम रेंकी में छानबीन की जहां कुछ हाथ नहीं लगा, किंतु सोनपुरी में जहां कार्रवाई के लिए कोयला और तराजू हाथ लगते वहां तक पुलिस ने अपनी पहुंच नहीं बनाई। मुखबिर से लेकर स्थानीय लोगों में यह तो चर्चा है कि क्या सोनपुरी में राहत देने और सचेत करने के लिए रेंकी में दबिश दी गई जहां कुछ नहीं मिला। रेकी के बाद सोनपुरी का अड्डा कुछ दिनों के लिए खाली कर दिया गया है। देखना है कि आने वाले समय में कोल माफिया फिर से एक्टिव होता है या कारोबार पर अंकुश जारी रहेगा।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















