Friday, March 27, 2026
Home कोरबा अवैध:रायगढ़ से बेचने कोरबा लाया जा रहा धान पकड़ाया

अवैध:रायगढ़ से बेचने कोरबा लाया जा रहा धान पकड़ाया


0 नवापारा में ग्रामीण के घर पहुंचाने से पहले रास्ते में जप्त

कोरबा (खटपट न्यूज)। पिछले दिनों हुई बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों को धान बिक्री में बड़ी राहत देते हुए इसकी समय सीमा में एक सप्ताह की वृद्धि कर दी गई है। सरकार जहां किसानों को राहत की बात कर रही है वहीं जिला प्रशासन के द्वारा दीगर जिलों से लाकर कोरबा में धान बेचने पर अंकुश लगाने की कवायद की जा रही है। इस कवायद की कड़ी में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रायगढ़ जिले का धान पकड़ा है। सहकारिता विभाग के द्वारा इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

सूचनाओं के मुताबिक 23 जनवरी को दोपहर लगभग 3.45 बजे पिकअप वाहन क्र. सीजी-13 एएफ 8284 में 55 कट्टी धान रायगढ़ जिला के ग्राम बर्रा से लादकर कोरबा जिले के धान उपार्जन केंद्र रामपुर बेहरचुवां नवापारा सेक्टर अंतर्गत ग्राम नवापारा में बुलेश्वर राठिया के घर ले जाया जा रहा था। दीगर जिले का धान कोरबा में लाकर ग्रामीण के जरिए खपाने की इस योजना पर पानी फिर गया। सूचना मिलने उपरांत करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने मातहतों के जरिए नवापारा मार्ग में उक्त वाहन को रुकवाकर पूछताछ की। मौके पर सहकारिता विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई। सहकारी विस्तार अधिकारी एलएन जायसवाल, पुलिस कर्मी चंदे्रेश राठौर सहित ऋषि पांडेय, जबल सिंह राठिया, प्रदीप अग्रवाल के द्वारा मौके पर पड़ताल कर पंचनामा तैयार किया गया। पिकअप के चालक विष्णु राठिया पिता घुर सिंह राठिया ने भी अपने बयान में रायगढ़ से कोरबा धान लाना बताया है। बहरहाल अग्रिम कार्यवाही तक उक्त पिकअप और धान को सुरक्षार्थ करतला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel