
कोरबा (खटपट न्यूज)। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रभार क्षेत्र अल्मोड़ा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री जायसवाल अपने सहयोगी पार्षद संतोष राठौर, पूर्व युकां अध्यक्ष बोध सिंह ठाकुर, अमरदास महंत, चित्रेश सिंह कंवर के साथ अल्मोड़ा क्षेत्र के उम्मीदवार मनोज तिवारी के साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए।
















