नयी दिल्ली। कोरोना संकट के बीच जब पूरा देश तंगहाली से गुजर रहा है। तो सीएम अरविंद केजरीवाल के एक बड़े फैसले ने लोगों को बड़ी राहत दे दी है। सीएम ने कोरोना के मद्देनजर डीजल की कीमत में बड़ी कटौती का फैसला लिया है। राज्य सरकार ये कटौती वैट में कमी के जरिये लायेगी। दिल्ली में डीजल पर अब सिर्फ 16 फीसदी वैट लगाने का फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार की इस राहत के साथ ही दिल्ली में अब डीजल के दामों में 8.36 रुपये तक की कमी आएगी। दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली में अभी 82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल बिक रहा है, अब 30 फीसदी से घटाकर 16 फीसदी वैट कर दिया गया है. इससे अब डीजल के दाम 8 रुपये तक कम होंगे, डीजल अब 73.64 रुपये का मिलेगा.गुरुवार को दिल्ली में डीजल का रेट 81.94 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर है। इस महीने देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। इस महीने 10 किस्तों में जो डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। (एजेंसी)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा...
रायपुर, 08 मई 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
















