Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा अय्यपा स्वामी का 60 किलो फूलों से हुआ अभिषेक, मंडल पूजा महोत्सव...

अय्यपा स्वामी का 60 किलो फूलों से हुआ अभिषेक, मंडल पूजा महोत्सव आयोजित

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल कोरबा स्थित श्री अय्यपा मन्दिर में 17 नवम्बर से प्रारम्भ मंडल पूजा महोत्सव का समापन मंगलवार 27 दिसम्बर को धूमधाम से हुआ। महोत्सव के दौरान श्री अय्यपा स्वामी की पूजा-अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ की गई।

इस अवसर पर मन्दिर परिसर में दीप प्रज्वलित किये गए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंडल पूजा के अवसर पर 41 दिन तक चलने वाला कठिन व्रत पूजा का समापन हुआ।

इस अवसर पर यहां अलग- अलग अभिषेक के साथ नागपूजा भी हुई। भगवान अय्यपा की मूर्ति का 60 किलो फूलों से पुष्प अभिषेक किया गया और 18 सीढ़ी पूजा भी महाआरती के साथ की गई।

Advertisement Carousel