Wednesday, March 25, 2026
Home देश-विदेश अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,...

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 जवान शहीद, 32 घायल

जम्मू-कश्मीर (खटपट न्यूज)। जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं। वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि बस 39 जवानों को लेकर जा रही थी जिसमें आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल थे।
बताया जा रहा है िइस का ब्रेक फेल हो जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। सभी जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इस हादसे में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका है।

Advertisement Carousel