अभी-अभी: कोविड अस्पताल में देर रात कोरोना संक्रमित युवक की मौत, छुरीकला निवासी युवक ने रात सवा दो बजे ली अंतिम सांस….

कोरबा। कोरबा के ईएसआईसी कोविड अस्पताल में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि एक कोरोना संक्रमित 29 वर्षीय युवक का असमय निधन हो गया। युवक छुरीकला नगर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला था। कोरोना की जाँच रिपोर्ट पाजीटिव आने पर युवक को 5 सितम्बर को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। 18 सितम्बर शुक्रवार रात साँस लेने में परेशानी के बाद युवक की तबियत बिगड़ने से डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उसकी जान नही बचाई जा सकी और युवक ने रात में दम तोड़ दिया। युवक के मृत्यु की सूचना CMHO कार्यालय सहित जिला प्रशासन को भेजी गई। प्रशासन की निगरानी में कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए युवक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गया है।

Advertisement Carousel