Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा अभद्रता पर अधिवक्ताओं ने घेरा कलेक्टोरेट, हो रही नारेबाजी

अभद्रता पर अधिवक्ताओं ने घेरा कलेक्टोरेट, हो रही नारेबाजी

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिला कलेक्टोरेट परिसर में अधिवक्ताओं ने घेराव कर दिया है। नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्तागण कलेक्टोरेट पहुंचे और परिसर में बैठकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। अधिवक्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि जिला दंडाधिकारी न्यायालय में एक प्रकरण की पैरवी करने गए अधिवक्ता आरएन राठौर के साथ रिकार्ड को लेकर जिन शब्दों का उपयोग किया गया उसे अभद्र कहा जा रहा है। दोपहर करीब 3-4 बजे के मध्य हुए इस घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन राठौर ने अन्य अधिवक्ताओं को दी और देखते ही देखते आक्रोश भड़क उठा। अधिवक्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया किन्तु बात नहीं बनी। अधिवक्ता संघ इस पूरे घटनाक्रम के लिए अधिवक्ता आरएन राठौर से माफी मांगने पर अड़ा हुआ है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel