
कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, शिवबालक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान लखनलाल देवांगन ने कहा कि जिले में अपराध एवं चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। कोरबा में महिने भर के भीतर चाकूबाजी की दो-दो घटनाएं सामने आई। यह गंभीर समस्या है। आज बालको क्षेत्र के लालघाट रिसदा बस्ती भदरापारा एवं एकता नगर में जनसंपर्क किए। इस दौरान लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर कोरबा में एक बार सेवा करने का अवसर दे। निश्चित तौर पर कोरबा में अच्छे कानून व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।















