Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा अपराधियों की शामत लाने वाले बाघा का सम्मान

अपराधियों की शामत लाने वाले बाघा का सम्मान


0 पदस्थापना से अब तक 56 मामलों को सुलझाया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस बल में पदस्थापना के बाद अब तक स्निफर डॉग बाघा ने अनेक अनसुलझे मामलों को हल करने के लिए खास भूमिका निभाई है। स्वाधीनता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से पहले एक संगठन ने उसे सम्मानित किया। प्रशिक्षक की मौजूदगी में बाघा को बॉडी बेल्ट प्रदान किया गया।

विभिन्न प्रकार के अपराधों के घटित होने पर पुलिस उन्हें अलग अलग तरीके से सुलझाने का काम करती है । तमाम तरह के संसाधन होने पर भी जब परिणाम सामने नहीं आते तो पुलिस को स्निफर डॉग बाघा की मदद लेनी पड़ती है। बाघा के काम करने का अंदाज काफी बेहतर है और वह अपनी विशेष क्षमता व गुण के कारण हर तरह से आरोपियों को बड़ी आसानी से धर दबोचता है। पेट्स लवर्स एजुकेशन के द्वारा अपराध अनुसंधान में उसकी भूमिका को देखते हुए औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। ट्रेनर को भी सम्मान दिया गया।स्निफर डॉग बाघा के ट्रेनर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरबा में अपनी पदस्थापना से लेकर अब तक बाघा ने चोरी,लूट,अंधे कत्ल सहित 56 मामलों को सुलझाने में पुलिस की मदद कर स्वयं भी सफलता हासिल की है। सुनील कुमार ने बताया कि समय-समय पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस लाइन में पहुंचकर बाघा का हाल-चाल जानते हैं और जरूरी दिशा निर्देश देते हैं। पेट्स लवर्स द्वारा भी बाघा की सराहना की गई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा व पेट्स लवर्स एसोसिएशन के लोग उपस्थित रहे।

सम्मान की कड़ी में लायंस क्लब के द्वारा भी बाघा और ट्रेनर सुनील कुमार का सम्मान किया गया। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बाघा के काबिलियत की तारीफ करते हुए कहा कि यह ना सिर्फ जिला पुलिस बल्कि पूरे जिले की शान है।

Advertisement Carousel