Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा अपने ही रुपये वापस मांगने पर पंच माँ-बेटे को मिली यह सजा….

अपने ही रुपये वापस मांगने पर पंच माँ-बेटे को मिली यह सजा….

कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। उधार में दिए गए रकम की मांग करना एक मां और उसके पुत्र को भारी पड़ गया। कर्जदार द्वारा टांगी से हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। अपराध कायम कर मामले को जांच में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत ग्राम पोड़ी डबरी चौंक, बनिहार मोहल्ला निवासी लालबाई बियार पोड़ी पंचायत के वार्ड क्रमांक- 06 की पंच है। उसका पुत्र नरेश बियार वार्ड क्रमांक- 07 का पंच है। महिला पंच के दामाद बबलू ने स्थानीय निवासी रामकुमार चौहान को 20 हजार रुपये उधार दिया था। इसकी वापसी के लिए लालबाई के साथ उसकी पुत्री संगीता बाई एवं पुत्र नरेश बियार 8 अक्टूबर को रामकुमार के घर पहुँचे तथा दिए गए रकम की वापसी चाही तब एकाएक तैश में आए आरोपी द्वारा यह कहते हुए कि तुम लोग पैसा मांगकर कंझट करते हो, आज तुम लोगो का मर्डर करके छोडूंगा और घर के भीतर से टांगी लेकर निकले आरोपी रामकुमार द्वारा नरेश पर हमला कर दिया जिससे उसके दाहिने हथेली पर गंभीर चोट आई वहीं बीच बचाव कर रही नरेश की मां के पीठ पर भी टांगी से वार कर लहुलुहान कर दिया। घायलावस्था मे ही मां- पुत्र सीधे पाली थाना पहुचे। पुलिस दोनों को उपचार के लिए पाली सीएचसी लेकर गई तथा महिला की शिकायत पर आरोपी रामकुमार के खिलाफ धारा 323, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Advertisement Carousel