
उप पंजीयक बसंत भगत के निर्देश का अवहेलना
छोटे किसानों का टोकन काटने में आनाकानी
कोरबा(खटपट न्यूज़) । आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरकोमा आये दिन सुर्खियों में है। धान उपार्जन केंद्र कोरकोमा में किसानों से अतिरिक्त धान तौलने का मामला रुकने का नाम नही ले रहा है। महज 3 दिन पहले ही खबरों में यहां के किसानों से 300 से 500 ग्राम प्रति बोरे अधिक लेने का मामला सामने आया था। इसे लेकर उप पंजीयक ने केंद्र प्रभारी प्यारेलाल साहू को किसानों से नियमानुसार धान खरीदी के निर्देश दिए थे परंतु अधिकारी के जाते ही फिर से किसानों से अधिक धान लेना शुरू हो गया। किसानों को गुमराह कर फड प्रभारी फ़टे बरदाने के नाम पर ज्यादा तौल ले रहे है जबकि शासन प्रशासन ने फ़टे बरदाने की वजह से किसानों से अतिरिक्त धान लेने संबंधित कोई निर्देश नही दिए है।
0 इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन में भी खराबी
अलग-अलग इटेक्ट्रॉनिक तौल मशीन पर बोरे का वजन अलग-अलग आ रहा है। नाप तौल विभाग से पूछताछ करने पर पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक तराजूओं में 20 से 30 ग्राम तक का फर्क आ सकता है। परंतु यहां के फड प्रभारी का कहना है 100 ग्राम फर्क आता है इसीलिए बोरे का वजन निर्धारित मापदंड से ज्यादा आ रहा है। दो अलग -अलग इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में जांच करने पर 250 ग्राम का फर्क आना गड़बड़ी को दर्शाता है।
0 छोटे किसानों का नही काट रहे टोकन
ग्राम केराकछार निवासी कृषक गोविंद सिंह राठिया ने बताया कि पटवारी से उन्हें 13 क्विंटल धान का उत्पादन प्रमाण प्राप्त हुआ है जिसके टोकन के लिए 6 बार कोरकोमा धान उपार्जन केंद्र के चक्कर काट चुका हूँ। फड प्रभारी पटवारी से पुनः सत्यापन करवाने के लिए दबाव डाल रहे है। स्थानीय पत्रकार एवं नायब तहसीलदार भैसमा के हस्तक्षेप के बाद ही मेरा टोकन काटा गया।
0 सत्यापन के बाद टोकन कटेंगे : फड प्रभारी
कोरकोमा धान उपार्जन केंद्र फड प्रभारी प्यारेलाल साहू का कहना है कि उन्हें उप पंजीयक के द्वारा मौखिक निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसमें बिना भौतिक सत्यापन के किसानों के टोकन नही काटने है।















