Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा अटैचमेंट पर निर्देश : कलेक्टर के अनुमोदन बिना न करें संलग्नीकरण

अटैचमेंट पर निर्देश : कलेक्टर के अनुमोदन बिना न करें संलग्नीकरण

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में शिक्षकों के संलग्नीकरण को लेकर इन दिनों शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में सुर्खियां बनी हुई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जहां गंभीरता दिखाई है वहीं उनके निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। कहा गया है कि पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 5 जुलाई 2021 के आदेश के तहत शासकीय माध्यमिक शाला पिपरिया के शिक्षक रामअवतार बघेल को माध्यमिक शाला लैंगा में अध्यापन कार्य हेतु आदेशित किया गया है। भविष्य में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किसी भी परिस्थिति में बिना अनुमोदन के शिक्षकों का संलग्नीकरण न करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। डीईओ ने कहा है कि कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी किसी भी परिस्थिति में कलेक्टर के बिना अनुमोदन संलग्नीकरण न करें।

इसी कड़ी में 3 मार्च 2021 को कलेक्टर कार्यालय में आहूत टीएल की बैठक में कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्त शिक्षकों/कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया। उक्त आदेश के परिपालन में की गई कार्यवाही के संबंध में पालन प्रतिवेदन 3 कार्यादिवस के भीतर जिला शिक्षा कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करने सभी बीईओ को कहा गया है। इस निर्देश से शिक्षक विहिन व एकल शिक्षकीय शाला/कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या-बालक छात्रावास, एजुकेशन हब में संलग्न शिक्षक/कर्मचारी पृथक रहेंगे।
0 कलेक्टर ने डीईओ से पूछे सवाल
पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला पिपरिया के शिक्षक रामअवतार बघेल को शासकीय माध्यमिक शाला में अध्यापन हेतु आदेशित करने के संबंध में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा है कि यह संलग्नीकरण किसकी अनुमति से किया गया है? भविष्य में बिना अनुमोदन किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों का संलग्नीकरण न हो, यह सुनिश्चित करने कहा गया है। दूसरी तरफ डीईओ ने बताया कि पोड़ी बीएमओ ने यह संलग्नीकरण किया था जो उन्होंने ही निरस्त कर दिया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel